भारत
रेलवे पटरी पर बड़ी चट्टान, रेस्क्यू टीम मौके पर, अचानक हुआ कुछ यूं...
jantaserishta.com
18 Sept 2024 6:03 PM IST

x
ट्रेन का रूट डायवर्ट कर दिया गया.
रांची: झारखंड के रामगढ़ जिले के मंगलवार देर रात बरकाकाना सिंधवार सांकी रेलखंड पर एक बड़ी चट्टान गिर गई, जिसके कारण वंदे भारत सहित एक अन्य ट्रेन का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. बता दें कि झारखंड में लगातार बारिश होने के कारण सिंधवार सांकी रेल खंड के बीच टनल नंबर दो के पास ऊपर से एक बड़ी चट्टान रेलवे ट्रैक पर गिर गई, इसी दौरान एक रेलवे इंजन सांकी से बरकाकाना रेलवे स्टेशन आ रहा था, जो चट्टान की चपेट में आ गया और चट्टान इंजन के आगे वाले हिस्से के नीचे फंसकर काफी दूर घसीटता हुआ टनल के अंदर चला गया. इससे ट्रैक के करीब 100 स्लीपर क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ जगह-जगह से ट्रैक भी टेढ़ा हो गया है.
हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना की सूचना पाकर रेलवे प्रबंधन की टीम रेस्क्यू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद से ही चट्टान को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. इस हादसे के बाद धनबाद रेल मंडल ने बरकाकाना रांची वाया साकी बीआईटी मेसरा रूट पर एक बार फिर वंदे भारत और एक अन्य एक्सप्रेस ट्रेन के रूट को डाइवर्ट कर दिया है.
पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस और आसनसोल-हटिया-आसनसोल एक्सप्रेस बरकाकाना, सिधवर, हेहल, सांकी, बीआईटी मेसरा टाटी सिल्वे, रांची तक जाती है, लेकिन इस हादसे के बाद यह ट्रेने मुरी के रास्ते बरकाकाना तक जाएगी. इस बात की जानकारी धनबाद मंडल वाणिज्य प्रबंधन (जन संपर्क) अधिकारी अमरेश कुमार ने प्रेस रिलीज कर दी है.
अपनी प्रेस रिलीज में उन्होंने बताया है कि अगली अधिसूचना तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है, जिसमें 18.09. 24 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 22349-22350 पटना रांची, पटना वंदे भारत एक्सप्रेस बरकाकाना मुरी रांची के रास्ते जाएगी. वहीं 18.09.24 से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13513-13514 आसनसोल हटिया आसनसोल एक्सप्रेस बरकाकाना मुरी रांची के रास्ते चलाई जाएगी.
रांची-पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री एक बार फिर कुछ दिनों के लिए दूसरे रुट से आना-जाना पड़ेगा. वंदे भारत समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट को अगले आदेश तक डायवर्ट कर दिया गया है. अब यात्रियों को बरकाकाना से रांची पहुंचने के लिए एक घंटे से अधिक समय लगेगा. मुरी से रांची जाने में अब ज्यादा समय लगेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





