भारत

बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बारात की गाड़ी, अब तक 14 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने दुख जाहिर किया

jantaserishta.com
22 Feb 2022 11:38 AM IST
बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी बारात की गाड़ी, अब तक 14 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने दुख जाहिर किया
x

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. हादसा सुबह 3-4 बजे का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, उस वक्त ये लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. तब ही इनका वाहन खाई में गिर गया. फिलहाल SDRF की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस हादसे में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है.

उत्तराखंड में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है. उन्होंने ट्वीट किया, 'उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है. इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं. स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story