नेशनल हाईवे में बड़ा सड़क हादसा, एंबुलेंस और मोटरसाइकिल की टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है. मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ रजरप्पा थाना क्षेत्र के रामगढ़ बोकारो एनएच 23 के बारलोंग के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गयी. बताया जाता है कि बाइक सवार और एंबुलेंस की सीधी भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर ही 3 लोगों की मौत हो गई. घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया. हालांकि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद एनएच-23 पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





