भारत

बड़ा सड़क हादसा: कार सवार ने 7 लोगों को रौंदा, एक की मौत

jantaserishta.com
13 April 2022 12:24 PM IST
बड़ा सड़क हादसा: कार सवार ने 7 लोगों को रौंदा, एक की मौत
x
4 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंद डाला. हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया. घटना के पृथला खजरपुर के पास की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुंरत अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक घायल युवक की मौत हो गई. जबकि 4 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

उधर, पुलिस ने FIR दर्ज करके फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि गौर सिटी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सबसे पहले सड़क पर चल रहे बाइक सवार को टक्कर मारी. जैसे ही कुछ लोग बाइक सवार के पास आकर खड़े हुए तो कार उन्हें भी कुचलते हुए डिवाइडर के पास जाकर टकरा गई. आनन-फानन में आरोपी कैब ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बताया हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हुई है. जबकि उसकी पत्नी और बच्ची समेत 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इससे पहले हाथरस के एटा रोड स्थित गांव टोली में एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका छोटा भाई घायल हो गया. मृतक के पिता ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई. हसायन थाना क्षेत्र के गांव गुजरपुर निवासी पप्पू सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र बंटी उर्फ बंटू सिंह (25) नौ अप्रैल की रात सात बजे अपनी ससुराल खुशलपुर कचौरा से बाइक से वापस गांव लौट रहा था. उसके साथ बाइक पर उसका छोटा बेटा रमेश चंद्र भी बैठा हुआ था. गांव टोली से आगे सामने से आती हुंडई अमेज कार ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर में गंभीर रूप से घायल बंटी की मौके पर ही मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story