भारत
बड़ा सड़क हादसा: 6 की मौत, कैंटर के खाई में गिरने से मचा हड़कंप
jantaserishta.com
14 May 2023 10:04 PM IST

x
मचा कोहराम.
शिमला. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से करीब 8 किलोमीटर दूर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के धर्मशाला से 3 किलोमीटर दूर उथड़ाग्रां में एक कैंटर करीब 150 मीटर खाई में गिर गया. हादसे में कैंटर में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ा है. इस कैंटर में लोग गेहूं की कटाई कर उसे लाद कर ला रहे थे. बता दें कि 3 लोग एक ही परिवार के थे.
जानकारी के अनुसार, इस कैंटर में लोग गेहूं की कटाई करके गेहूं को उसमें लादकर ला रहे थे, लेकिन उथड़ाग्रां के पास संपर्क मार्ग पर कैंटर अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जा गिरा, जिसके चलते 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायल महिलाओं ने टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. इनमें से 3 लोग एक ही परिवार के थे और इस परिवार के पीछे अब 11 साल का एक बेटा ही बचा है जो टांडा मेडिकल कॉलेज टांडा में उचाराधीन है. मरने वालों में तीन महिलाएं, एक पुरुष व एक लगभग 9 साल का बच्चा है.
वहीं, पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु की दी है, जबकि 4 घायलों का उपचार टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है. कैंटर में 10 लोग सवार थे. प्रशासन की ओर से पहुंचे तहसीलदार धर्मशाला ने पीड़ितों को 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई, जबकि धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने भी घटना स्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की है. घटना पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दुख जताया है.
Tagsधर्मशालाधर्मशाला न्यूज़धर्मशाला पुलिसकैंटरएक्सीडेंटDharamshalaDharamshala NewsDharamshala PoliceCanterAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





