भारत
ट्रेन में भीषण डकैती मामले में बड़ा खुलासा, 10 राउंड फायरिंग हुई
jantaserishta.com
24 Sept 2023 10:40 AM IST

x
महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।
रांची: झारखंड के लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच संबलपुर-रांची-जम्मूतवी एक्सप्रेस (ट्रेन सं- 18309) की एक स्लीपर बोगी में शनिवार देर रात भीषण डकैती हुई है। हथियारबंद अपराधियों ने यात्रियों से जमकर लूटपाट की।
इस दौरान अपराधियों ने दो यात्रियों को गोली भी मार दी। गंभीर रूप से जख्मी दोनों यात्रियों को पलामू स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन के डालटनगंज पहुंचने पर यात्रियों ने काफी देर तक हंगामा किया। बताया गया कि लूटपाट की वारदात देर रात 11.30 से 12.30 बजे के बीच हुई। अपराधियों की संख्या करीब एक दर्जन थी। वे सभी लातेहार स्टेशन से ट्रेन की स्लीपर बोगी में सवार हुए थे।
ट्रेन लातेहार से करीब लगभग 11 बजे छूटी थी। इसके बाद ही लूटपाट शुरू हो गई। स्लीपर बोगी में कई महिला यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। लूटपाट के दौरान डकैतों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। इसके बाद डकैत बरवाडीह स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर उतर गए।
डालटनगंज स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। स्टेशन पर 3 घंटे तक ट्रेन रुकी रही। बताया जा रहा है कि यात्रियों से लाखों की रकम के साथ जेवरात, मोबाइल और कई बेशकीमती सामान की लूटपाट हुई है।
Tagsझारखंडट्रेनट्रेन में लूटसंबलपुर-रांची-जम्मूतवी एक्सप्रेसJharkhandtrainrobbery in trainSambalpur-Ranchi-Jammuthavi Express
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





