भारत

कंझावला कांड में बड़ा खुलासा, कार से टक्कर के वक्त स्कूटी पर थी एक और लड़की

jantaserishta.com
3 Jan 2023 8:19 AM IST
कंझावला कांड में बड़ा खुलासा, कार से टक्कर के वक्त स्कूटी पर थी एक और लड़की
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था.
नई दिल्ली: दिल्ली के सुल्तानपुरी में हुए सड़क हादसे के मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस को जांच में पता चला है कि अंजली सिंह स्कूटी पर अकेली नहीं थी, उसके साथ एक और लड़की मौजूद थी. इसी दौरान दोनों का आरोपियों की कार से एक्सीडेंट हुआ था. बताया जा रहा है कि पुलिस ने लड़की की पहचान कर ली है. जल्द पुलिस उसके बयान ले सकती है.
पुलिस ने जांच के दौरान जब अंजली का रूट ट्रेस किया, तो पता चला कि स्कूटी पर वह अकेली नहीं थी. वह एक्सीडेंट के वक्त अपनी सहेली के साथ थी. तभी उसकी स्कूटी का कार से एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट के दौरान दूसरी लड़की को थोड़ी चोट आई और वह अपने घर चली गई. लेकिन अंजली का पैर गाड़ी के एक्सेल में फंस गया, जिसके बाद कार मैं बैठे आरोपी अंजलि को 13 किमी तक घसीटते रहे.
कंझावला केस में ये बेहद हैरान करने वाली बात सामने आई है, क्योंकि इस मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने ब्रीफिंग में अंजली के एक्सीडेंट के बारे में बताया था. लेकिन तब तक उन्हें दूसरी लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
दिल्ली के कंझावला में रविवार तड़के एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था. बॉडी के कई हिस्से क्षत-विक्षत हो थे. पुलिस का दावा है कि कार सवार 5 युवकों ने एक युवती को टक्कर मारी, फिर सड़क पर 4 किमी तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने शव मिलने के बाद जांच की तो घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर पुलिस को एक स्कूटी भी पड़ी मिली, जो दुर्घटनाग्रस्त थी. स्कूटी के नंबर के आधार पर युवती के बारे में पता किया गया.
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वे नशे में थे. एक्सीडेंट के बाद लड़की का पैर उनकी कार में फंस गया, उन्हें पता ही नहीं चला. लेकिन जब पता चला, तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी. ऐसे में वे डरकर शव को सड़क पर छोड़कर भाग गए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story