Top News

विकास दुबे के भतीजे को बड़ी राहत, इस मामले में बरी

26 Jan 2024 12:22 AM GMT
विकास दुबे के भतीजे को बड़ी राहत, इस मामले में बरी
x

कानपुर: कानपुर में बिकरू कांड से जुड़ा विकास दुबे का भतीजा आरोपी विपुल दुबे को अदालत ने पुलिस पर हमला और शस्त्रत्त् अधिनियम के मामले में दोषमुक्त करार दिया। सुनवाई एडीजे-पंचम की अदालत में चल रही थी। दो जुलाई 2020 को बिकरू कांड के बाद फरार चल रहे आरोपी विपुल दुबे को सजेती पुलिस ने …

कानपुर: कानपुर में बिकरू कांड से जुड़ा विकास दुबे का भतीजा आरोपी विपुल दुबे को अदालत ने पुलिस पर हमला और शस्त्रत्त् अधिनियम के मामले में दोषमुक्त करार दिया। सुनवाई एडीजे-पंचम की अदालत में चल रही थी। दो जुलाई 2020 को बिकरू कांड के बाद फरार चल रहे आरोपी विपुल दुबे को सजेती पुलिस ने छह जनवरी 2021 को गिरफ्तार कर उस पर पुलिस टीन पर हमला और शस्त्रत्त् अधिनियम के दो मामले दर्ज किए थे। तत्कालीन थानाध्यक्ष रावेन्द्र कुमार मिश्रा ने वादी बनकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि वह अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ सरकारी वाहन से कोरिया क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे, उसी दौरान एक व्यक्ति मोटर साइकिल से परास की ओर से तेज़ी से आता हुआ दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर उसने भागने का प्रयास किया, बाइक फिसलने पर वह गिर गया और खेतों की ओर भागते हुए पुलिस पर गोलियां चलाईं। किसी तरह उसे घेर कर पकड़ लिया गया।

तलाशी में उसके पास तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि वह विपुल दुबे है जो बिकरू कांड में शामिल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ आरोप पत्र अदालत में पेश किए थे, एडीजे-5 दुर्गेश की अदालत में सुनवाई चली। बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रेमचंद त्रिपाठी व पवनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद विवेचना में खामियां बताते हुए विपुल को दोनों मामलों में बरी कर दिया।

    Next Story