
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉल (Leena Maria Paul) के मैनेजर जोएल को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत दे दी है. सुकेश की पत्नी लीना पॉल का मैनेजर जोएल किसी भी वक्त तिहाड़ जेल से बाहर आ जाएगा. सुकेश मामले की मुख्य FIR मकोका के केस में जोएल को जमानत मिली है. दिल्ली पुलिस ने जोएल को गिरफ्तार किया था.
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर के मामले में उसकी पत्नी का मैनेजर जोएल बीते 14 महीने से तिहाड़ जेल में बंद था. मैनेजर पर हवाला के जरिए सुकेश के पैसे कलेक्ट करने का आरोप था. जोएल को 21 नवंबर को जमानत मिल गई थी, जमानत आदेश की कॉपी आज सामने आई है.
बता दें कि मकोका के केस में किसी आरोपी की यह पहली जमानत है. मैनेजर जोएल को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है. उसे EOW ने गिरफ्तार किया था. जोएल को जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा है कि मामले में आरोपी बिना कोर्ट के आदेश के देश छोड़कर नहीं जाएगा.
वहीं इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिल चुकी है. पहले एक्ट्रेस की बेल पर 11 नवंबर को फैसला होना था, मगर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.
एक्ट्रेस की अंतरिम बेल 10 नवंबर को ही खत्म हो गई थी. इसके बाद फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने जैकलीन को दो लाख के निजी मुचलके यानी श्योरिटी बॉन्ड पर बरी कर दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





