भगोड़े कारोबारी को मिली बड़ी राहत, डोमिनिका में अवैध प्रवेश का मामला लिया गया वापस

नई दिल्लीः नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक को 13500 करोड़ रुपये का चूना लगाने आरोपी और घोषित भगोड़ा मेहुल चोकसी पर डोमिनिका सरकार ने मेहरबानी दिखाई है. मेहुल पर डोमिनिका में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने का मामला दर्ज था. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वहां की सरकार ने इस केस को वापस लेने का फैसला किया है. डोमिनिका सरकार के वकील ने कोर्ट को बताया कि इस केस में आगे कानूनी पैरवी नहीं किया जाएगा. सरकार ने मेहुल चोकसी के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने का फैसला किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





