तजिंदर पाल बग्गा को अदालत से बड़ी राहत, पढ़े जब केजरीवाल ने कहा था- कौन है तेजिंदर बग्गा?

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। पंजाब पुलिस उन्हें उनके घर से गिरफ्तार करके ले गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस उन्हें हरियाणा से छुड़ा लाई। साथ ही पंजाब पुलिस के खिलाफ एक अपहरण का केस भी दर्ज किया। हल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का उन्होंने विरोध किया था। इसके बाद जब एक टीवी इंटरव्यू में उनसे बग्गा के बयान पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने पहचानने तक से इनकार कर दिया था। आपको बता दें कि बग्गा ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर भी कश्मीर फाइल्स पर एक पोस्टर भी चिपका दिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





