भारत

सलमान खुर्शीद को बड़ी राहत: किताब के प्रकाशन और बिक्री पर रोक लगाने से कोर्ट ने किया मना, हिंदू सेना से कहा...

jantaserishta.com
18 Nov 2021 12:58 PM IST
सलमान खुर्शीद को बड़ी राहत: किताब के प्रकाशन और बिक्री पर रोक लगाने से कोर्ट ने किया मना, हिंदू सेना से कहा...
x

नई दिल्ली: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब के प्रकाशन और बिक्री पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा, अभिव्यक्ति के अधिकार पर रोक नही लगाई जा सकती. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहे तो किताब के विरोध में प्रचार कर सकता है. भावनाओं को ठेस पहचाने के विरोध में खंडन का भी प्रकाशन करा सकता है.

दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने हाल ही में अपनी किताब 'Sunrise over Ayodhya' लॉन्च की थी. किताब में उन्होंने हिंदुत्व की ISIS और बोको हरम से तुलना की है. इसे लेकर काफी बवाल मचा है. इस किताब के प्रकाशन, प्रसार और बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर हिंदू सेना ने पटिलाया कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.
हिंदू सेना ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि किताब हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है. ऐसे में इसके प्रकाशन, प्रसार और बिक्री पर रोक लगाई जाए. लेकिन पटियाला कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि लेखक और प्रकाशक को पुस्तक लिखने और प्रकाशित करने का अधिकार होता है. उस पर प्रतिबंध नही लगाया जा सकता.
सलमान खुर्शीद की किताब में एक चैप्टर 'द सैफ्रन स्काई' को लेकर विवाद खड़ा हुआ. दरअसल उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि मौजूदा दौर में हिंदुत्व का राजनीतिक रूप, साधु-संतों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है. वहीं खुर्शीद ने किताब में आगे लिखा कि हिंदू धर्म को किनारे लगाता यह हिंदुत्व का राजनीतिक रूप आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी संगठन जैसा ही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story