भारत

मशहूर यूट्यूबर को बड़ी राहत, एल्विश यादव को मिली जमानत, खुशी से झूम उठे फैंस

jantaserishta.com
22 March 2024 4:46 PM IST
मशहूर यूट्यूबर को बड़ी राहत, एल्विश यादव को मिली जमानत, खुशी से झूम उठे फैंस
x
नई दिल्ली: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव सांप और सांपों के जहर की खरीद-फिरोख्त मामले में फंसे हैं. शुक्रवार को उनकी जमानत पर NDPS की लोअर कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट से एल्विश को 50-50 हजार के बेल बॉन्ड पर जमानत मिली है. 5 दिन बक्सर जेल में काटने के बाद अब वो घर लौटेंगे. ये खबर सुनते ही एल्विश आर्मी के बीच जश्न का माहौल है.
एल्विश के वकील प्रशांत राठी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने कोर्ट को कहा एल्विश को इस केस में झूठा फंसाया गया है. उनके पास से NDPS एक्ट का कोई पदार्थ बरामद नहीं हुआ था. राहुल, जिसके पास से पुलिस को जहर मिला था, उसे पहले ही बेल मिल चुकी है.
एल्विश पर बड़े आरोप
एल्विश को कोबरा कांड केस में 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आरोप है यूट्यूबर रेव पार्टियों में सांप और उनके जहर को सप्लाई करते हैं. इतना ही नहीं एल्विश पर ड्रग्स फाइनेंस करने का भी इल्जाम लगा. नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था. आदेशानुसार उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज गया था. खबरें हैं पुलिस पूछताछ में एल्विश ने कबूल किया कि वो सांपों के जहर की सप्लाई करते थे.
क्या है पूरा मामला
बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद से एल्विश सुर्खियों में चल रहे थे. उनकी पॉपुलैरिटी पहले से ज्यादा हो गई थी. तभी अचानक से एल्विश को लेकर ये चौंकाने वाली खबर सुनने को मिली. 2 नवंबर 2023 को नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट हॉल से 5 लोगों को गिरफ्तार किया था. यहां से 9 सांप बरामद हुए, जिनमें 5 कोबरा, 1 अजगर, 2- दो मुहें सांप और एक रेड स्नैक था. सभी सांपों में वेनॉम ग्लैंड्स गायब थीं, जिसमें जहर होता है. आरोपियों के कब्जे से 20ml सांप का जहर बरामद किया गया.
ये केस शायद रफा दफा हो जाता अगर बीजेपी सांसद मेनका गांधी के एनजीओ का इससे लिंक न होता. मालूम हो, NGO पीएफए (मेनका गांधी की संस्था पीपल्स फॉर एनिमल्स) के वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने ही नोएडा पुलिस को एल्विश के खिलाफ शिकायत की थी. उनका आरोप था एल्विश जिंदा सांपों के साथ दिल्ली एनसीआर के फार्म हाउस में गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियां करता है. इनमें सांपों और उनके जहर का इस्तेमाल होता है. इन पार्टीज में विदेशी लड़कियों भी आती हैं. स्नेक वैनम और दूसरे ड्रग्स का सेवन होता है. बस उसी दिन से एल्विश के बुरे दिन शुरू हुए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story