भारत

आप विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, जमानत मिली

jantaserishta.com
13 May 2022 5:25 PM IST
आप विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, जमानत मिली
x

नई दिल्ली: आप विधायक अमानतुल्लाह खान को साकेत कोर्ट से जमानत मिल गई है. उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप था. इसी आधार पर पुलिस भी उनकी जमानत का विरोध कर रही थी. लेकिन अभी के लिए कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दे दी है.

अब जानकारी के लिए बता दें कि आप विधायक पुर MCD के एक्शन के दौरान दंगा करने और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था. जिस समय एमसीडी द्वारा दिल्ली के मदनपुर इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हो रही थी, तब अमनतुल्लाह खान ने इसका विरोध किया था. लेकिन बाद में पुलिस ने उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया. उसी आधार पर पहले उन्हें हिरासत में लिया गया और फिर उनकी गिरफ्तारी हो गई. लेकिन अब दिल्ली पुलिस के तमाम दलीलों के बावजूद भी कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है.
वैसे जिस समय आप विधायक को हिरासत में लिया गया था, उनकी तरफ से बीजेपी पर बड़ा वार हुआ था. साफ कहा गया था कि संविधान के खिलाफ जाकर ये बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि भाजपा के "बुलडोज़रतंत्र" का विरोध कर रही जनता पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज असंवैधानिक है. हम भाजपा की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ हैं, जनता के हक़ की आवाज़ मैं हमेशा उठाता रहूंगा इसके लिए मुझे चाहे कितनी बार भी जेल जाना पड़े.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story