भारत

राहत मिली: आम्रपाली ग्रुप की डायरेक्टर को लेकर आई ये खबर

jantaserishta.com
22 Aug 2022 5:56 PM IST
राहत मिली: आम्रपाली ग्रुप की डायरेक्टर को लेकर आई ये खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: आम्रपाली ग्रुप की डायरेक्टर शिव प्रिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है. कोर्ट में शिव प्रिया की तरफ से 13 वर्षीय बेटी के खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया गया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और 4 सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी.

सुप्रीम कोर्ट ने CMM कड़कड़डूमा कोर्ट को चार हफ्ते के अंदर सरेंडर समेत जरूरी शर्तों के बाद अंतरिम जमानत की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है. बता दें कि आम्रपाली ग्रुप के पूर्व निदेशक अनिल कुमार शर्मा, शिव प्रिया और अजय कुमार 2019 से शीर्ष अदालत के आदेश पर सलाखों के पीछे हैं. इन सभी के खिलाफ कथित तौर पर फ्लैट्स खरीदारों के पैसे को डायवर्ट करने के आरोप में कई केस दर्ज किए गए हैं.
बताते चलें कि आम्रपाली ग्रुप की रियल एस्टेट कंपनियों ने बड़े पैमाने पर फंड डायवर्जन किए हैं. यह बात जांच में सामने आ चुकी है. इसी सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट और नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल आम्रपाली ग्रुप की कंपनियों को दिवालिया घोषित करके निदेशकों की संपत्तियां जब्त कर चुके हैं. करीब 30,000 फ्लैटों का निर्माण सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन कर रहा है.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुए फॉरेंसिक ऑडिट में यह खुलासा हुआ है कि आम्रपाली ग्रुप की कंपनियों से हजारों करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे. इस मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के साथ-साथ ED भी जांच कर रही है. अब CBI ने इस मामले में जांच शुरू की है. दरअसल, एजेंसी पता लगाना चाहती है कि आम्रपाली के निदेशक मंडल ने भारी मात्रा में पैसा कहां खपाया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story