भारत

देश में फिर बड़ा रेल हादसा: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की कई बोगियां हुई बेपटरी, VIDEO

jantaserishta.com
11 Oct 2023 11:40 PM IST
देश में फिर बड़ा रेल हादसा: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की कई बोगियां हुई बेपटरी, VIDEO
x
रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
पटना: बिहार में बड़ा रेल हादसा हुआ है। दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट बुधवार की रात करीब 9.35 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस बीच रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम और अधिकारियों के साथ-साथ दुर्घटना राहत यान घटनास्थल के लिए रवाना हो चूकी है। अभी तक किसी प्रकार के जान-माल की क्षति होने की खबर नहीं है। इस बीच स्टेशन पर अफरा-तफरी की स्थिति है। ग्रामीण बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अभी तक जो शुरुआती जानकारी मिल रही है उसके अनुसार डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 8 कोच बेपटरी हुए हैं। पीडीडीयू-पटना रेलखंड के रघुनाथपुर स्टेशन के पास हादसा हुआ है।
इस बीच सीमांचल एक्सप्रेस, गुवाहाटी राजधानी, विभूति एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत अन्य कई ट्रेनों का रूट बदला जा रहा है। वाराणसी से ही दूसरे रूट से ट्रेनों को किउल भेजा जा रहा है। 12149 दानापुर पुणे एक्सप्रेस दानापुर में ही खड़ी है। मौके पर राहत ट्रेन रवाना हो चुकी है। दानापुर डीआरएम जयंत कुमार चौधरी और सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र मौके पर रवाना हो चुके हैं।
इस बीच दुर्घटनाग्रस्त नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की गार्ड बोगी के पहले वाली बोगी में सवार आरा के बाबू बाजार निवासी अशोक ने बताया कि वह और उनके साथ आरा के ही सामाजिक कार्यकर्ता मंगलम की मां समेत तीन लोग रात करीब साढ़े आठ बजे विंध्याचल से सवार हुए थे। रात साढ़े नौ बजे अचानक जोरदार आवाज के साथ ट्रेन लड़खड़ाने लगी। आगे की बोगियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। उनके साथ की महिला को पैर व सिर में मामूली चोट है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मंगलम चारपहिया वाहन लेकर हादसा स्थल पर पहुंचे और अपनी मां समेत साथ रहे आरा के लोगों को गाड़ी से लाया।
रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
पटना - 9771449971
दानापुर - 8905697493
आरा - 8306182542
कंट्रोल नंबर - 7759070004
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story