भारत

Animal Smugglers के बड़े रैकेट का खुलासा, बांग्लादेश भेजे जा रहे 95 मवेशियों को किया बरामद

jantaserishta.com
24 Jun 2024 7:08 PM IST
Animal Smugglers के बड़े रैकेट का खुलासा, बांग्लादेश भेजे जा रहे 95 मवेशियों को किया बरामद
x
पढ़े पूरी खबर
GOPALGANJ गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने पशु तस्करों के बड़े रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने यूपी से बिहार के रास्ते बांग्लादेश भेजे जा रहे 95 मवेशियों को बरामद किया है. इसके साथ ही पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. सभी तस्कर यूपी और बिहार के रहने वाले हैं. पुलिस ने यह कार्रवाई प्रशिक्षु डीएसपी संदीप कुमार के नेतृत्व में की है.
गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पशु तस्करों के खिलाफ प्रशिक्षु डीएसपी संदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई है. इस दौरान कंटेनर में लदे करीब 95 मवेशियों के साथ पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पशुओं को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक यूपी से बिहार के रास्ते बांग्लादेश ले जाया जा रहा था.
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कंटेनर पर लदे 95 पशुओं को बिहार के रास्ते बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी. इसी दौरान पुलिस ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए कंटेनर सहित पशुओं को जब्त कर लिया. जब्त पशुओं की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बतायी जा रही है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
एसपी ने आगे कहा, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में यूपी के मेरठ जिले के मोहम्मद इकबाल, गाजियाबाद जिले के साहिल, बिहार के सिवान जिले के शैलेन्द्र गिरी, गया जिले के मोहम्मद सफीक अख्तर और मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मद फिरोज शामिल हैं. पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर कंटेनर भी जब्त कर लिया है, जिसमें 95 मवेशियों की तस्करी की जा रही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story