भारत

गुणवत्ता पर खड़ा हुआ बड़ा सवाल: PM केअर्स फंड से भेजे गए 80 वेंटिलेटर में 71 खराब, चलते-चलते बंद होने की भी शिकायत, जाने कहां

jantaserishta.com
12 May 2021 1:14 PM IST
गुणवत्ता पर खड़ा हुआ बड़ा सवाल: PM केअर्स फंड से भेजे गए 80 वेंटिलेटर में 71 खराब, चलते-चलते बंद होने की भी शिकायत, जाने कहां
x

फाइल फोटो 

पीएम केअर्स फंड की ओर से मंगाए गए वेंटिलेटर्स की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है. पिछले साल पीएम केअर्स फंड के तहत पंजाब में उपलब्ध वेंटिलेटर्स की एक बड़ी संख्या उपयोग में नहीं लाई जा रही है. इसके पीछे वेंटिलेटर्स की खराब गुणवत्ता वजह बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि ये वेंटिलेटर कुछ देर चलने के बाद बंद हो जा रहे हैं.

फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आपूर्ति किए गए 80 वेंटिलेटरों में से 71 खराब है. ये वेंटिलेटर AgVa Healthcare द्वारा पीएम केअर्स फंड के तहत प्रदान किए गए थे. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि इन वेंटिलेटर्स की गुणवत्ता खराब है और उपयोग के दौरान एक या दो घंटे के भीतर ही बंद हो जाते हैं.
अनेस्थेसिस्ट्स ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए इन वेंटिलेटरों की गुणवत्ता पर भरोसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि जब इन मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, तब यह अचानक काम करना बंद कर दे रहे हैं. एक डॉक्टर ने कहा कि वेंटिलेटर की गुणवत्ता काफी खराब है, ये मशीन बंद हो जा रहे हैं, इसलिए हम मरीजों की जान को जोखिम में नहीं डाल सकते हैं.
मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने कहा कि फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में 39 वेंटिलेटर थे, जिनमें से 32 कार्यशील थे. काफी संख्या में वेंटिलेटरों की कमी ने अधिकारियों को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है क्योंकि इस अस्पताल में 300 से अधिक कोविड रोगियों को भर्ती कराया गया था.
इस बीच पंजाब के मुख्य सचिव विनी महाजन ने खराब वेंटिलेटर की मरम्मत के लिए इंजीनियरों और तकनीशियनों को काम पर रखने की मंजूरी दे दी है, तकनीशियनों के आज फरीदकोट पहुंचने की उम्मीद है. राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि दस नए वेंटिलेटर अस्पताल को प्राथमिकता के आधार पर प्रदान किए जाएंगे.
सूत्रों ने कहा कि भारत सरकार ने पिछले साल 250 वेंटिलेटर भेजे थे, जिनकी कीमत 25 करोड़ रुपये से अधिक थी. हालांकि इनमें से कुछ मशीनें स्वास्थ्य विभाग के स्टोरों में अभी भी पड़ी है और कुछ मशीनों का इस्तेमाल शुरू हुआ तो उनमें दिक्कत आने लगी. इसके साथ ही पंजाब में वेंटिलेटर संचालित करने के लिए तकनीशियनों की कमी भी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story