भारत

ओडिशा चुनाव के नतीजे से हैरान है बड़े-बड़े राजनीतिक एक्सपर्ट : पीएम मोदी

Nil dhankar
29 Nov 2024 5:26 PM IST

ओडिशा। भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने कहा, "आपके चेहरों की चमक बता रही है कि महाराष्ट्र, हरियाणा चुनाव और इन दिनों देश में हुए उपचुनावों के नतीजों ने देश में कितना विश्वास जगाया है। ओडिशा से शुरुआत हुई, फिर हरियाणा, फिर महाराष्ट्र... विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करते रहते हैं लेकिन जनता भाजपा को आशीर्वाद देने निकलती है। ओडिशा में बड़े-बड़े राजनीतिक एक्सपर्ट कह रहे थे कि भाजपा यहां अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी, लेकिन जब नतीजे आए तो लोग हैरान रह गए..."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...आप सभी पिछले कुछ समय से एक बहुत बड़ा बदलाव महसूस कर रहे होंगे। संविधान की भावनाओं को कुचल दिया जाता है, लोकतंत्र की सारी मान-मर्यादाओं को अस्वीकार किया जाता है। जो लोग सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं वे पिछले एक दशक से केंद्र की सत्ता खो चुके हैं, देश की जनता किसी और को आशीर्वाद दे इसका गुस्सा वे जनता पर निकालते हैं... देश को गलत दिशा पर ले जाने के लिए उन्होंने लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया है..."


Next Story