भारत

पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल और कॉलेजों के आसपास ड्रग माफियाओं पर छापेमारी

jantaserishta.com
2 Jun 2023 1:28 PM IST
पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल और कॉलेजों के आसपास ड्रग माफियाओं पर छापेमारी
x

DEMO PIC 

बंगलुरू (आईएएनएस)| बेंगलुरु पुलिस स्कूलों और कॉलेजों के आसपास सक्रिय ड्रग माफियाओं को निशाना बनाकर छापेमारी कर रही है। शहर में 250 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी और तलाशी अभियान जारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को छापेमारी का तीसरा दिन है। अब तक नशा तस्करी को लेकर 100 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। छात्रों को ड्रग्स की आपूर्ति करने के आरोप में 200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और 15 किलोग्राम से अधिक गांजा और एमडीएमए जब्त किया गया है।
गर्मी की छुट्टी के बाद फिर से खुले स्कूलों और कॉलेजों के आसपास के इलाकों में छात्रों को बड़े पैमाने पर ड्रग्स बेचे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई। नशा माफियाओं पर नकेल कसने के तहत शहर के सभी प्रखंडों से पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। पीजी हॉस्टल के आसपास भी छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story