भारत
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: RTO अफसरों पर कसा शिकंजा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा...
jantaserishta.com
4 May 2024 6:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरटीओ कार्यालय में चोरी किए गए ट्रकों का चेचिस नंबर पैसों का लेनदेन कर बदल जाता था.
अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां आरटीओ कार्यालय में चोरी किए गए ट्रकों का चेचिस नंबर पैसों का लेनदेन कर बदल जाता था. मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि इस खेल में आरटीओ अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि अमरावती आरटीओ कार्यालय में अब तक 16 ट्रकों के चेसिस नंबर बदले जा चुके हैं.
पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सूत्रधार जावेद मनियार को गिरफ्तार किया है. जावेद पर महाराष्ट्र में 10 और दूसरे राज्यों में 9 केस दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए अरुणाचल, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली और हरियाणा जैसी जगहों से ट्रक चोरी किए गए. इसके बाद इनके चेसिस का नंबर अमरावती व नागपुर के आरटीओ अधिकारियों की मदद से बदल दिया गया.
चोरी के ट्रकों को विशेष दलालों के माध्यम से फर्जी दस्तावेजों के साथ पंजीकृत किया, जबकि ट्रक वास्तव में अमरावती आरटीओ में थे ही नहीं. हालांकि ऐप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दिख रहा था. दलाल आरटीओ अधिकारियों को 'जी फॉर्म' कहते थे.
चोरी के वाहनों का पंजीकरण कराने के लिए दो लाख रुपये मांगे जाते थे. सूत्रों ने बताया कि जाली दस्तावेजों के माध्यम से बड़े वाहनों के पंजीकरण के लिए दो लाख की राशि का भुगतान किया जाता था. इसमें आरटीओ अधिकारी के लिए 75 हजार रुपये, दलाल के लिए 75 हजार रुपये, आरटीओ निरीक्षक के लिए 25 हजार रुपये और कार्यालय प्रमुख के लिए 10 हजार रुपये की दरें तय की गईं थीं. खास बात यह है कि 'जी फॉर्म' शब्द का इस्तेमाल आरटीओ में दलालों और अधिकारियों के बीच पैसों के लेन-देन के दौरान किया जाता था.
दरअसल, नवी मुंबई पुलिस 17 अप्रैल को नागपुर आरटीओ कार्यालय पहुंची थी. इस दौरान मामले से जुड़ी पूछताछ के लिए आरटीओ अधिकारियों को बुलाया गया. 30 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने मोटर वाहन निरीक्षक गणेश वरुथे, सहायक परिवहन अधिकारी भाग्यश्री पाटिल और सहायक मोटर निरीक्षक सिद्धार्थ थोके को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया. इसके बाद तीनों को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया.
Tagsमहाराष्ट्रअमरावतीमुंबई क्राइम ब्रांचआरटीओ अधिकारीMaharashtraAmravatiMumbai Crime BranchRTO Officer
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





