भारत

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: 15 साल से ज्यादा उम्र की पत्नी से शारीरिक संबंध बनाना रेप नहीं, इस केस में सुनाया फैसला

jantaserishta.com
6 Aug 2021 9:00 AM IST
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: 15 साल से ज्यादा उम्र की पत्नी से शारीरिक संबंध बनाना रेप नहीं, इस केस में सुनाया फैसला
x
पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया गया था.

उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने गुरुवार को एक फैसला सुनाया है. अदालत ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि 15 साल से अधिक उम्र की पत्नी से यौन संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं माना जाएगा.

नाबालिग पत्नी के साथ यौन संबंध बनाने के मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी पति की ज़मानत अर्जी मंजूर की है. इस मामले में पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया गया था.
कोर्ट ने कहा है कि आईपीसी की धारा 375 में 2013 में संशोधन हुआ है, ऐसे में ये दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं आता है.
ये मामला मुरादाबाद का है, जहां पर पत्नी ने अपने पति के खिलाफ दहेज, मारपीट करने और जबरन यौन संबंध बनाने को लेकर केस किया था. इसी मामले में पति द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी.
बता दें कि अभी हाल ही में एक अन्य मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा था कि शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध बनाना रेप अपराध की श्रेणी में आना चाहिए. हाईकोर्ट ने इसको लेकर कानून बनाने की बात भी कही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story