
अमेठी: भटुआ विकासखंड के अंतर्गत एचएएल में ओमिक्रॉन के दो मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। डाक्टरों ने जांच कर दोनों को होम आइसोलेशन में भेज दिया है। भेटुआ विकासखंड में एचएल के यूके से पति-पत्नी बीते 18 दिसंबर को दिल्ली आए। वहां 10 दिनों तक कोविड अस्पताल में भर्ती रहे। 30 दिसंबर को वह दिल्ली से एचएएल अमेठी पहुंचे तब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेटुआ के डॉक्टरों ने दोनों के सैंपल लेकर जांच कराई। इसकी जांच रिपोर्ट शनिवार 01 जनवरी को आई। जांच रिपोर्ट में ओमिक्रॉन पाजिटिव मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





