भारत

बड़ी खबर: रणदीप सुरजेवाला समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं का ट्विटर अकाउंट हुआ लॉक, देखे नाम

jantaserishta.com
12 Aug 2021 7:09 AM IST
बड़ी खबर: रणदीप सुरजेवाला समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं का ट्विटर अकाउंट हुआ लॉक, देखे नाम
x
देखे किन कांग्रेस नेताओँ के ट्विटर अकाउंट हुए लॉक

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस के कई अन्य दिग्गज नेताओं का ट्विटर (Twitter) अकाउंट लॉक हो गया है. पार्टी का आरोप है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय माकन, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, लोकसभा में पार्टी के व्हिप मणिकम टैगोर, असम कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट लॉक हो गए हैं.



कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि तो ट्विटर ने मेरा भी अकाउंट लॉक कर दिया है, क्योंकि मैंने भी महिला एवं दलित उत्पीड़न के खिलाफ राहुल गांधी का समर्थन किया था. जल्द ही असली के अच्छे दिन आएंगे और आप (ट्विटर) डरेंगे नहीं. यह मेरी भविष्यवाणी है.
कांग्रेस के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के इंचार्ज प्रणव झा ने तंज किया है कि लॉर्ड नरेंद्र मोदी, जैक और ट्विटर ने रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, सुष्मिता देव का ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया है. कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया है. सभी के साथ अन्याय के लिए लड़ाई जारी रखने वादा किया है.
राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट के साथ क्या हुआ? पहले सस्पेंड, फिर रिकवर, उसके बाद लॉक
राहुल गांधी का भी अकाउंट हो चुका है सस्पेंड
कांग्रेस का आरोप है कि ट्विटर सरकार के दबाव में कांग्रेस नेता राहु गांधी एकाउंट के खिलाफ एक्शन लिया है. राहुल गांधी ने बीते सप्ताह दिल्ली में कथित तौर पर रेप और बलात्कार पीड़िता के परिवार के साथ की तस्वीरें ट्वीट की थीं
क्यों हुआ था एक्शन?
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने राहुल गांधी के ट्वीट पर संज्ञान लिया था और ट्विटर को एक नाबालिग पीड़िता की गोपनीयता का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. आयोग ने राहुल गांधी के एक्ट को कानूनी तौर पर गलत बताया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story