भारत

बड़ी खबर: नेता ने अपने ही पार्टी के विधायक को दे डाली धमकी...कहा- रास्ते में आने की कोशिश की तो हड्डियां तोड़ दूंगा...जाने किसने कहा ऐसा!

jantaserishta.com
31 July 2021 6:37 AM IST
बड़ी खबर: नेता ने अपने ही पार्टी के विधायक को दे डाली धमकी...कहा- रास्ते में आने की कोशिश की तो हड्डियां तोड़ दूंगा...जाने किसने कहा ऐसा!
x
पार्टी में मचा हड़कंप

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के विधायकों के बीच कलह खुलकर सामने आ गई है. तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने अपनी ही पार्टी के एक अन्य विधायक को कथित तौर पर 'हड्डियां तोड़ने' की धमकी दे डाली. एक वायरल वीडियो में भरतपुर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर पार्टी के एक कार्यक्रम में यह धमकी देते दिख रहे हैं. हुमायूं कबीर जिले के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व में कांग्रेस में भी रह चुके हैं.

कबीर ने कार्यक्रम में कहा, ''रेजीनगर विधायक रबीउल आलम चौधरी बहुत घमंडी हो गए हैं. अगर आप मेरे रास्ते में आने की कोशिश करेंगे तो मैं आपको सबक़ सिखाऊंगा, मैं आपकी हड्डियां तोड़ दूंगा.''
कबीर की ओर से की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने बताया कि विधायक हुमायूं कबीर को को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है.
हालांकि, जब रेजीनगर विधायक रबीउल आलम चौधरी से इस मामले को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया, ''मैंने शीर्ष नेतृत्व को इसकी जानकारी दे दी है, अब वे ही निर्णय करेंगे.''
गौरतबल है कि वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक विपक्ष के किसी नेताओं की ओर से इस घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. राज्य में बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है
बता दें कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में टीएमसी को प्रचंड बहुमत मिला है. राज्य के कुल 294 सीटों में से टीएमसी ने 213 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि बीजेपी के खाते में 77 सीटें गई हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story