भारत

बड़ी खबर: दो होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच महिलाओं समेत 36 लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Jan 2022 7:39 PM IST
बड़ी खबर: दो होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच महिलाओं समेत 36 लोग गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

नोएडा: नोएडा पुलिस ने सिग्मा सेक्टर में स्थित दो होटलों पर छापा मारकर देह व्यापार के आरोप में पांच महिलाओं समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात को सिग्मा सेक्टर में स्थित एक होटल में मुजरा पार्टी की सूचना मिली है, जिसके आधार पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की। सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पास के एक अन्य होटल में भी इसी तरह की पार्टी चल रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अन्य होटल में भी छापेमारी कर वहां से 36 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें पांच महिलाएं तथा 31 पुरुष शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से आठ कारें, अंग्रेजी शराब की बोतलें, 1,30,000 रुपए बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को इन होटलों में देह व्यापार का रैकेट चलाए जाने का भी पता चला। पुलिस ने वहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने होटल संचालक रोहित तथा पार्टी का आयोजन करने वाले संदीप, आमिर, अनुज कुमार, अमित कुमार मित्तल, अभिषेक, लोकेश सहित 31 पुरुषों तथा पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story