भारत
भारत बहुसंख्यकों के अनुसार चलेगा बयान देने वाले हाईकोर्ट के जज से जुड़ी बड़ी खबर
jantaserishta.com
13 Dec 2024 11:07 AM IST

x
बयान से विवाद खड़ा हुआ.
नई दिल्ली: देश का कानून बहुसंख्यकों के हिसाब से चलेगा जैसी टिप्पणी और मुस्लिमों को लेकर 'कठमुल्ला' शब्द इस्तेमाल करने पर घिरे इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव के खिलाफ ऐक्शन की मांग हो रही है। विपक्षी दलों के सांसद उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाना चाहते हैं। कपिल सिब्बल जैसे सीनियर अधिकवक्ता और राज्यसभा सांसद ने इस मुहिम को आगे बढ़ाया है। इस बीच इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जो नया रोस्टर जारी किया है, उसमें उनके कामकाज में भी बदलाव किया है। 16 दिसंबर से लागू होने वाले नए रोस्टर के अनुसार जस्टिस यादव अब निचली अदालत से आने वाले मामलों के खिलाफ अपीलों की ही सुनवाई कर सकेंगे।
यही नहीं वह उन्हीं केसों की सुनवाई कर सकेंगे, जो 2010 से पहले अदालत में आए हों। अब तक वह रेप के मामलों में बेल जैसे कई संवेदनशील मामलों की भी सुनवाई कर रहे थे, लेकिन अब अपील वाले केसों पर ही विचार करेंगे। नए रोस्टर को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कुछ कहा नहीं है, लेकिन संवेदनशील मामलों से हटाकर उन्हें अपील वाले केसों की ही सुनवाई का मौका देने से सवाल उठ रहे हैं। रोस्टर में यह बदलाव तब किया गया है, जब सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जस्टिस शेखर कुमार यादव के बारे में डिटेल मांगी है।
शेखर कुमार यादव के मीडिया में छपे बयानों पर अदालत ने संज्ञान लिया था और इस संबंध में उच्च न्यायालय से जानकारी मांगी गई है। जस्टिस शेखर यादव ने 8 दिसंबर को विश्व हिंदू परिषद की लीगल सेल के आयोजन में विवादित टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा था कि देश का कानून बहुसंख्यकों के हिसाब से चलना चाहिए। अपने भाषण में उन्होंने 'कठमुल्ला' जैसे शब्द का भी इस्तेमाल किया था। उनका कहना था कि देश में जल्दी ही समान नागरिक संहिता भी लागू होने वाली है। उनका कहना था कि देश में समान नागरिक संहिता जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि यह जल्दी ही लागू कर दी जाएगी।
जस्टिस यादव के खिलाफ कैंपेन फॉर जुडिशियल अकाउंटेबिलिटी ऐंड रिफॉर्म्स ने 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की थी। वहीं श्रीनगर के सांसद रुहुल्लाह मेहदी ने महाभियोग लाने का भी प्रस्ताव दिया है। उन्होंने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





