भारत

महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर

jantaserishta.com
29 Jun 2022 8:43 AM IST
महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही उथल-पुथल आज नया मोड़ ले सकती है. आज राज्यपाल उद्धव सरकार को फ्लोर टेस्ट के लिए कह सकते हैं. बीजेपी और कुछ निर्दलीय विधायकों ने इसकी मांग उठाई है. दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे और बागी विधायक आज शाम तक मुंबई लौट सकते हैं.

बागी विधायकों ने होटल स्टाफ से उनके बैग पैक करने को कह दिया है. माना जा रहा है कि ये लोग आज ही गुवाहाटी से निकल सकते हैं. माना जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट से पहले इनको मुंबई के पास किसी लोकेशन पर शिफ्ट किया जा सकता है.
एकनाथ शिंदे आज गुवाहाटी में मौजूद प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर दर्शन करने पहुंचे. बाकी बागी विधायक भी आज दर्शन के लिए जा सकते हैं. इसके बाद आज ये सभी विधायक मुंबई लौट सकते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story