भारत

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव से जुड़ी बड़ी खबर

jantaserishta.com
10 Feb 2026 3:16 PM IST
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव से जुड़ी बड़ी खबर
x
पटना: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी है. हालांकि जमानत मिलने के बावजूद पप्पू यादव फिलहाल बेउर जेल से बाहर नहीं पाएंगे. उन पर दो केस दर्ज हैं और उन्हें अभी एक ही मामले में बेल मिली है.
9 फरवरी को ही पटना सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन बम की धमकी के बाद परिसर खाली करा दिया गया था और ये सुनवाई टाल दी गई थी. बता दें कि पप्पू यादव के खिलाफ 1995 में पटना के गर्दनीबाग थाने में एक मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में जब पुलिस पप्पू यादव को गिरफ्तार करने गई तो उनके 20 अज्ञात समर्थकों ने पुलिस के सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की और उन पर एक और केस दर्ज हो गया.
6 फरवरी को पप्पू यादव दिल्ली में थे, उसी दिन देर शाम पटना स्थित आवास पहुंचने पर उनकी गिरफ्तारी हुई थी. बुद्धा कॉलोनी थाने में थानेदार पल्लव के बयान पर पप्पू यादव के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई.इस शिकायत में पप्पू यादव और उनके समर्थकों पर गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को धमकाने का आरोप लगाया गया. अब पप्पू यादव को इस मामले में अलग से जमानत लेनी होगी, तभी वो जेल से बाहर आ पाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story