
फाइल फोटो
नई दिल्ली: उदयपुर में चिंतन शिविर से पहले, कांग्रेस का एक वर्ग राहुल गांधी की अध्यक्ष के रूप में वापसी के लिए माहौल तैयार करने में जुटा है. उनका तर्क है कि 137 साल पुरानी पार्टी ने पिछले दशक (2012-22) में केवल 2018 में अच्छा प्रदर्शन किया था, जिस साल राहुल गांधी ने अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था. गौरतलब है कि, 2018 में कांग्रेस ने राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष रहते राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल किया था. हालांकि, मध्य प्रदेश में 15 महीने सरकार चलाने के बाद कांग्रेस पार्टी में टूट की वजह से भाजपा फिर सत्ता में वापस आ गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





