
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम ख़ान से जुड़ी बड़ी खबर है. आजम खान की जमानत पर फैसला फिलहाल टल गया है. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एक पत्र देकर कुछ तथ्य और दिए जाने की बात के बाद इस मामले की सुनवाई अब 4 मई को होगी. आजम खान पर दर्ज 72 मामलों में से 71 में आजम को जमानत मिल चुकी है. शत्रु संपत्ति पर कब्जे का ये 72वां मामला है. कोर्ट के फैसले के बाद अब आजम खान की ईद जेल में ही मनेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





