बड़ी खबर: राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड, फिर रिकवर उसके बाद हुआ लॉक, कांग्रेस ने दी जानकारी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर सस्पेंड हो गया था जो बाद में फिर से बहाल हो गया. कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई थी राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर सस्पेंड हो गया है. कांग्रेस की ओर से यह जानकारी भी दी गई थी कि अकाउंट को रिकवर करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. इसके बाद अकाउंट अस्थायी तौर पर लॉक कर दिया गया है. वहीं, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने राहुल गांधी के अकाउंट को सस्पेंड किए जाने से इनकार किया है.
The account has been temporarily locked. https://t.co/MYqpC8OeIb
— Congress (@INCIndia) August 7, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





