भारत

BIG BREAKING: वीआईपी के गनमैन से पिस्तौल छीनी, फिर...मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
22 Sept 2024 2:21 PM IST
BIG BREAKING: वीआईपी के गनमैन से पिस्तौल छीनी, फिर...मच गया हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल में पोस्टमोर्टेम के लिए भेज दिया है।
चंडीगढ़: अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। घायल युवक को इलाज के लिए श्री गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे एक वीआईपी के गनमैन से पिस्तौल छीनी थी।
जानकारी के अनुसार कुछ वीआईपी लोग अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने आए थे। वीआईपी लोग स्वर्ण मंदिर के अंदर गए, जबकि उनके सुरक्षाकर्मी बाहर गलियारे में खड़े रहे। इस दौरान एक युवक वहां आया और उसने गनमैन की पिस्तौल छीन ली और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। जिस जगह युवक ने खुद को गोली मारी है, वह गोल्डन टेंपल के ठीक सामने है, जहां दुकानें हैं। इसे प्रवेश द्वार कहते हैं।
पुलिस ने बताया कि खुद को गोली मारने वाला व्यक्ति प्रवासी था। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि युवक कहां से आया था। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अमृतसर सिविल हॉस्पिटल में पोस्टमोर्टेम के लिए भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story