भारत
महाराष्ट्र की सियासत पर बड़ी ख़बर: NCP प्रमुख शरद पवार ने की PM मोदी से मुलाकात
jantaserishta.com
17 July 2021 12:34 PM IST

x
>NCP चीफ शरद पवार ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।
एनसीपी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar) ने आज सुबह दिल्ली (Delhi) में पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात की. पीएम मोदी और शरद पवार के बीच यह बैठक (Meeting) करीब एक घंटे तक चली. इस मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज हैं. पिछले महीने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की थी. शरद पवार और पीएम मोदी की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है.
खास बात यह है कि कुछ ही दिनों पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी. इसके बाद खबर आई थी कि विपक्षी दल पवार को राष्ट्रपति उम्मीदवार को रूप में देख रहे हैं. हालांकि, महाराष्ट्र राजनीति के वरिष्ठ नेता ने इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





