भारत
भारत-चीन LAC विवाद पर बहुत बड़ी खबर, मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक सफलता
jantaserishta.com
21 Oct 2024 4:05 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
बड़ा करार.
नई दिल्ली: भारत और चीन लगातार बातचीत के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पेट्रोलिंग के लिए एक निश्चित व्यवस्था पर सहमत हो गए हैं। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने सोमवार को यह घोषणा की कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हुई हालिया बातचीत के बाद भारत और चीन एलएसी पर पेट्रोलिंग के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा पर चल रहे स्टैंडऑफ में कमी आने की उम्मीद है।
मिस्त्री ने कहा कि हम चीन के साथ पेट्रोलिंग के मुद्दों पर चर्चा के बाद एक अहम समझौते पर पहुंच गए हैं। इस समझौते के सीमा पर दोनों देशों के बीच जारी स्टैंड ऑफ में कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सप्ताहों से जारी बातचीत के बीच अंततः हम वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पेट्रोलिंग के लिए एक निश्चित व्यवस्था पर पहुंचे हैं। इस समझौते के जरिए हमें 2020 सीमा पर जारी तनाव को कम करने में मदद मिलेगी।
विदेश सचिव ने कहा कि बाकी मुद्दों को लेकर भारतीय और चीनी अधिकारी पिछले कुछ हफ्तों से लगातार संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि बाकी मुद्दे भी सुलझ जाएंगे। कथित तौर पर भारत और चीन के बीच पेट्रोलिंग को लेकर हुआ यह समझौता देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों से संबंधित है
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





