भारत

कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, जाने समय

jantaserishta.com
8 Jan 2021 6:26 PM IST
कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, जाने समय
x

फाइल फोटो 

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर सोमवार को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक सोमवार शाम 4:00 बजे होगी. इसमें कोविड-19 वैक्‍सीन की रणनीति को लेकर राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ चर्चा की जाएगी. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आ रही कमी के बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 2,25,449 है और यह आंकड़ा महामारी के कुल मामलों का केवल 2.16 प्रतिशत है. इसने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटे में महामारी के केवल 18,139 नए मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में 20,539 मरीज घातक विषाणु को शिकस्त देकर ठीक हुए हैं जिससे उपचाराधीन मामलों के आंकड़ों में 2,634 की कमी आई है. मंत्रालय ने कहा कि महामारी को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और अब तक कुल 1,00,37,398 लोग ठीक हो चुके हैं. इसने कहा कि ठीक होने के नए मामलों में से 79.96 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं. केरल में एक दिन में सर्वाधिक 5,639 लोग ठीक हुए हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में 3,350 तथा पश्चिम बंगाल में 1,295 लोग ठीक हुए हैं.


मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में से 81.22 प्रतिशत मामले दस राज्यों से हैं. केरल में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामलों का सामने आना जारी है और राज्य में एक दिन में 5,051 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में 3,729 और छत्तीसगढ़ में 1,010 नए मामले सामने आए हैं. मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में महामारी के चलते 234 लोगों की मौत हुई है. मौत के इन मामलों में से 76.50 प्रतिशत मामले आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story