भारत

बड़ी खबर: भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रेश, NDRF की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी

jantaserishta.com
11 Aug 2021 12:08 AM IST
बड़ी खबर: भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रेश, NDRF की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी
x
ब्रेकिंग न्यूज़

जम्मू कश्मीर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रेश होकर झील में गिर गया है. घटना की जानकारी मिलते ही NDRF की टीमें पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में जुट गईं हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 10.20 बजे भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर 254 आर्मी AVN स्क्वाड्रन ने मामुन कैंट से उड़ान भरी थी. हेलिकॉप्टर डैम इलाके के पास कम ऊंचाई का राउंड ले रहा था, जिसके बाद वह कठुआ में रणजीत सागर डैम में क्रैश हो गया.
हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम की तैनाती कर दी गई है और रेस्क्यू मिशन जारी है. कठुआ जिले के एसएसपी आरसी कोतवाल के मुताबिक, डाइवर्स की ओर से झील में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हेलिकॉप्टर में कितने लोग थे, अबतक इसका पता नहीं चल सका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story