भारत

सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ी खबर, CBI ने...

jantaserishta.com
7 Oct 2020 10:14 AM IST
सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ी खबर, CBI ने...
x

फाइल फोटो 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। एम्स के बाद अब सीबीआई ने भी माना है कि सुशांत ने सुसाइड किया था। सीबीआई जांच में मर्डर की थ्योरी पूरी तरह फेल है। इंडियन एक्सप्रेस ने हवाले से ये बड़ी खबर सामने आई है। इससे पहले एम्स ने भी अपनी फाइनल रिपोर्ट में मर्डर की थ्योरी को नकारा था।

वहीं, जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, शौविक सहित पांच लोगों की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। इससे पहले रिया और उनके भाई शौविक को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में राहत नहीं मिली थी।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया बॉलीवुड अभिनेता सुशांत की लिव-इन पार्टनर थी। एनसीबी सुशांत की मौत में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है।

रिया की जमानत पर बॉम्बे हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा। रिया और शौविक सहित पांच लोगों की जमानत याचिका पर फैसला आएगा।

रिया चक्रवर्ती के हिरासत में रहने पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताई चिंता

फिल्मकार अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता ने मंगलवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के न्यायिक हिरासत में रहने को लेकर चिंता जताई है। शहर की एक विशेष अदालत ने रिया और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत को 20 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। एनसीबी ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग एंगल की जांच के लिए इन दोनों को गिरफ्तार किया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story