भारत

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में बड़ी खबर

jantaserishta.com
7 May 2022 7:42 PM IST
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में बड़ी खबर
x

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार जलील नामक आरोपी भीड़ में अवैध तमंचे से गोली चलाता हुआ सीसीटीवी में दिखाई दिया था. जबकि, तबरेज और अनाबुल का हिंसा में एक्टिव रोल था. क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में लिया है.

जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में हाल ही में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने जफर और बाबुद्दीन को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि ये दोनों ने हनुमान जयंती पर निकले जुलूस पर कांच की बोतलों से हमला किया था. इतना ही नहीं ये दोनों तलवार भी लहरा रहे थे. दोनों आरोपी रिश्ते में भाई निकले और दोनों पर भीड़ में शामिल होकर हिंसा करने का आरोप है. दोनों हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार को जानते हैं. Live TV

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story