भारत

वडोदरा से बड़ी खबर, यहां पहुंचा बुलडोजर

jantaserishta.com
24 Sept 2022 12:32 PM IST
वडोदरा से बड़ी खबर, यहां पहुंचा बुलडोजर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अरविंद केजरीवाल ने टाउनहॉल कार्यक्रम किया था, उसे गिराने के लिए निगम का बुलडोजर पहुंच गया है.
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में जहां दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टाउनहॉल कार्यक्रम किया था, उसे गिराने के लिए निगम का बुलडोजर पहुंच गया है. आम आदमी पार्टी को 13 बार टाउनहॉल की इजाजत नहीं मिली थी, उसके बाद वडोदरा का एक प्रीत पार्टी प्लॉट मिला था. इसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया थी कि बीजेपी सभी को इस कार्यक्रम के लिए अपनी जगह नहीं देने की धमकी दे रही है.
आज वडोदरा निगम के अधिकारी बुलडोजर लेकर उस प्लॉट की कथित अवैध दीवार लेकर तोड़ने के लिए पहुंच गए. इस घटना की जानकारी होते ही आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं.
हाल ही में पत्रकार से आम आदमी पार्टी में शामिल वाले इसुदान गढ़वी ने ट्वीट कर कहा कि जिन नवनीत काका ने केजरीवाल की सभा के लिए अपना पार्टी प्लॉट दिया था, आज उनका हॉल तोड़ने के लिए बिना किसी नोटिस के बीजेपी वालों ने निगम का बुलडोजर भेज दिया है. बीजेपी इतनी गैरकानूनी इमारतें हैं, उन्हें नहीं तोड़ रही, लेकिन सच्चे और नेक इंसान को परेशान कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story