भारत

यूपी से बड़ी खबर, मंत्री हुए नाराज? सत्ता के गलियारों में हलचल तेज

jantaserishta.com
20 July 2022 8:42 AM IST
यूपी से बड़ी खबर, मंत्री हुए नाराज? सत्ता के गलियारों में हलचल तेज
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लखनऊ: योगी सरकार में जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा है, लेकिन सरकार की तरफ से इससे इंकार कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि जलशक्ति विभाग में तबादलों और हस्तिनापुर में अपने समर्थकों पर एफआईआर लिखे जाने से राज्यमंत्री दिनेश खटीक नाराज हैं. उनके सभी फोन देर रात तक बंद हैं.

चर्चा है कि जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने सरकारी गाड़ी और सुरक्षा भी छोड़ दी है. इसके साथ ही दिनेश खटीक न तो अपने सरकारी आवास पर हैं और न ही मेरठ के हस्तिनापुर स्थित अपने निजी आवास पर हैं. दिनेश खटीक के अलावा लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद भी नाराज हैं, लेकिन उनकी नाराजगी खुलकर सामने नहीं आई है.
सूत्रों के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग में बड़ी कार्रवाई के बाद मंत्री जितिन प्रसाद आज दिल्ली पहुंचेंगे. सूत्रों का कहना है कि जितिन प्रसाद आज गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाक़ात कर सकते हैं. माना ये जा रहा है कि तबादलों पर कार्रवाई और जांच को लेकर जितिन प्रसाद, अमित शाह के सामने अपनी बात रख सकते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story