भारत

दिल्ली से बड़ी खबर, एक्शन में पुलिस

jantaserishta.com
2 April 2026 5:43 PM IST
दिल्ली से बड़ी खबर, एक्शन में पुलिस
x
नई दिल्ली: दिल्ली में गुरुवार को हनुमान जयंती के मौके पर दो अलग-अलग इलाकों तुगलकाबाद और जहांगीरपुरी से हल्के तनाव की खबर सामने आई है. हालांकि, दोनों ही जगहों पर पुलिस की सक्रियता के चलते स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है.
दरअसल, तुगलकाबाद इलाके में मस्जिद के पास से गुजर रही शोभा यात्रा के दौरान हंगामे की सूचना मिली. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाल लिया. पुलिस ने मौके पर तैनाती बढ़ा दी है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है. इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिस बल मौजूद है और किसी भी तरह की अफवाह से बचने की अपील की गई है.
वहीं, दूसरी घटना जहांगीरपुरी के डबल ई ब्लॉक की है, जहां कुछ लोग बिना अनुमति शोभा यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस लगातार लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन मौके पर भीड़ बढ़ती जा रही थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया और बाकी को वहां से हटा दिया.
बताया जा रहा है कि जिन लोगों को डिटेन किया गया, उनका कहना है कि वे शांतिपूर्वक सड़क पर बैठकर राम नाम जप और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे. उनका आरोप है कि उन्हें न तो शोभा यात्रा निकालने दी गई और न ही धार्मिक पाठ करने की अनुमति दी गई.
फिलहाल जहांगीरपुरी इलाके में हल्का तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story