भारत
ईडी ब्रेकिंग: तिहाड़ जेल से बड़ी खबर, सत्येंद्र जैन से पूछताछ जारी
jantaserishta.com
16 Sept 2022 3:42 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाला मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिग की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम शुक्रवार दोपहर को तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ के लिए पहुंची है।
57 वर्षीय सत्येंद्र जैन कथित हवाला सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य मामले में 30 मई को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जेल में बंद हैं। अदालत द्वारा आबकारी नीति मामले में ईडी को जैन से 16, 22 और 23 सितंबर को पूछताछ करने के लिए अधिकृत किया गया है।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में बिना विभाग के मंत्री जैन को ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले उनके पास स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी थी।
ईडी ने नई आबकारी नीति को लागू करने के लिए 'आप' सरकार द्वारा दी गई कैबिनेट की मंजूरी के संबंध में जैन का बयान दर्ज करने के लिए एक दिल्ली की अदालत से अनुमति मांगी थी, जो उसे मिल गई।
आबकारी नीति तब जांच के घेरे में आई जब दिल्ली के उपराज्यपाल सक्सेना ने इसके क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। हालांकि, सिसोदिया ने भी इस नीति में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की थी।
आबकारी नीति में मनी लॉन्ड्रिंग का ईडी का मामला सीबीआई की एक एफआईआर पर आधारित है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुछ नौकरशाहों को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, अब उस आबकारी नीति को अब वापस ले लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





