भारत

महाराष्ट्र ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर

jantaserishta.com
29 Jun 2022 7:50 PM IST
महाराष्ट्र ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट:आजतक

मुंबई: कैबिनेट बैठक में इस्तीफे की बात करने के बाद उद्धव ठाकरे अब मातोक्षी पहुंच गए हैं. उनका काफिला वहां आ चुका है. अभी सीएम और पूरी महा विकास अघाडी सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है. उसी फैसले पर आगे की रणनीति तय की जाएगी.



खबर है कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सरकार के खिलाफ जाता है तो उद्धव ठाकरे फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं. कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उद्धव ठाकरे का अगला कदम निर्भर रहने वाला है.
कैबिनेट बैठक के दौरान औरंगाबाद का नाम बदले जाने को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे ने खुशी जाहिर की. उन्होंने सभी अपने साथियों का शुक्रिया भी अदा किया. लेकिन उनकी तरफ से ये भी कहा गया कि इस समय उनके अपनों ने ही उनके साथ धोखा दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story