भारत

सिंघु बॉर्डर से बड़ी खबर: किसानों की मीटिंग से पहले पुलिस अलर्ट, सभी सड़कों पर बैरिकैडिंग

jantaserishta.com
4 Dec 2021 10:26 AM IST
सिंघु बॉर्डर से बड़ी खबर: किसानों की मीटिंग से पहले पुलिस अलर्ट, सभी सड़कों पर बैरिकैडिंग
x

नई दिल्ली: आज सिंघु बॉर्डर पर किसान संगठन अहम मीटिंग कर रहे हैं. इस मीटिंग में आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून दौरे पर हैं, पीएम मोदी वहां 18 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा समेत कई प्रोजेक्ट शामिल हैं.

सिंघु बॉर्डर पर कुछ ही देर में किसानों की मीटिंग शुरू होने वाली है. इससे पहले पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. सिंघु बॉर्डर की ओर जाने वाली और उस ओर से निकलने वाली सभी सड़कों पर बैरिकैडिंग कर दी है. आस-पास बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवानों की तैनाती की गई गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story