भारत

पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर, कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए नाराज, ये है वजह

jantaserishta.com
15 July 2021 6:29 PM IST
पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर, कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए नाराज, ये है वजह
x

पंजाब में अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) नाराज हो गए हैं और उसकी वजह है नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) का अध्यक्ष बनाया जाना.

गुरुवार को पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत (Harish Rawat) ने दोनों के बीच चले आ रहे मतभेद के खत्म होने के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने रहेंगे और सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष (Punjab Congress Chief) का अध्यक्ष बनाया जाएगा.
रावत के इस बयान के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कैप्टन और सिद्धू के बीच जो महीनों से जंग चल रही है, वो अब शांत हो सकती है. लेकिन इससे बात और बिगड़ती दिखाई दे रही है. सूत्रों ने बताया कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की बात सामने आने के बाद से अमरिंदर सिंह नाराज हो गए हैं.
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच काफी महीनों से जंग चल रही है. दोनों के बीच सुलह कराने को लेकर दिल्ली में भी कई बैठकें हुईं. सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) तक ने बैठकें कीं. लेकिन अब भी बात बनती नहीं दिख रही है. जबकि, अब तक यही कहा जा रहा था कि पार्टी हाईकमान जो भी फैसला लेगा, उसे दोनों मानेंगे.
मंगलवार (13 जुलाई) को ही राहुल गांधी के साथ मीटिंग के बाद हरीश रावत ने कहा था कि अगले 3-4 दिनों में पंजाब से अच्छी खबर आएगी. उन्होंने ये भी दावा किया था कि सीएम अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू, दोनों ने कहा है कि पार्टी हाईकमान जो भी फैसला करेगी, उसे वो दोनों मानने को तैयार हैं.
रावत ने कहा था कि दोनों ही कांग्रेस के नेता हैं और हमारी कोशिश है कि दोनों 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) के लिए साथ आएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story