भारत

पुलवामा से बड़ी खबर: आतंकी हमले में ASI हुए शहीद

jantaserishta.com
17 July 2022 3:08 PM IST
पुलवामा से बड़ी खबर: आतंकी हमले में ASI हुए शहीद
x

पुलवामा: दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में रविवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर हमला कर दिया. आतंकी हमले सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है. बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवान नाके पर चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर हमला कर दिया. घटना गोंगू क्रॉसिंग इलाके की बताई जा रही है.

आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में गोंगू क्रॉसिंग के पास सर्कुलर रोड पर रविवार दोपहर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम चेकिंग में जुटी थी. इसी दौरान आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें सीआरपीएफ के एएसआई शहीद हो गए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story