भारत
महाराष्ट्र से बड़ी खबर, मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख आई सामने
jantaserishta.com
16 July 2022 11:55 AM GMT

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मुंबई: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्यक्रम 20 जुलाई को होगा। अभी तक चर्चा थी कि मंत्रिमंडल विस्तार 17 या 19 जुलाई को हो सकता है। लेकिन सारे अनुमानों से इतर एक नई तारीख तय हुई है। जानकारी के मुताबिक पहले चरण में दस से बारह लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि अभी तक कैबिनेट तय न कर पाने के चलते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विपक्ष के निशाने पर थे।
बताया जाता है कि एकनाथ शिंदे और फडणवीस सरकार का यह मंत्रिमंडल विस्तार दो चरणों में किया जाएगा। इसमें पहले चरण का शपथ ग्रहण मानसून सत्र से पहले होगा। जानकारी के मुताबिक इस दौरान भाजपा से छह और शिंदे गुट से भी करीब इतने ही विधायक मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और दिग्गज नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल पहले चरण में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। वहीं यह देखने वाली बात यह होगी कि शिंदे समूह से कौन इस लिस्ट में शामिल होता है।

jantaserishta.com
Next Story