भारत

सियासी भूचाल! महाराष्ट्र से बड़ी खबर आई

jantaserishta.com
21 Jun 2022 1:05 PM IST
सियासी भूचाल! महाराष्ट्र से बड़ी खबर आई
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: ताजा जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे एनसीपी और शिव सेना गठबंधन के बीच आई दूरियों और दिक्कतों पर बात करेंगे. वह उद्धव ठाकरे से फिर से बीजेपी के साथ आकर सरकार बनाने की गुजारिश भी करेंगे. दूसरा ताजा अपडेट कांग्रेस खेमे से आया है. पता चला है कि उनके विधायक अब दिल्ली नहीं जाएंगे. सभी कांग्रेसी विधायकों को मुंबई में ही रहने को कहा गया है.

शिवसेना के एक विधायक नितिन देशमुख को आज सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ. इसके चलते उनको सूरत सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. सुबह लगभग 4 बजे उनको भर्ती किया गया.
राजनीतिक हलचल के बीच बीजेपी विधायक शिवेंद्रराजे भोसले ने कहा कि महाराष्ट्र में जल्द ही देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार होगी. वह बोले कि अब हलचल शुरू हुई है. यह सिर्फ आगाज है. इस बीच बीजेपी की दिल्ली में अहम बैठक भी हुई है. यहां जेपी नड्डा अमित शाह से मिले हैं.
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार पर खतरा मंडरा रहा है. MLC चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद मंत्री और शिवसेना के सीनियर नेता एकनाथ शिंदे गुजरात के सूरत चले गए हैं. शिंदे का दावा है कि उनको 20 विधायकों का समर्थन हासिल है. शिंदे का अगला कदम क्या होगा? इसके बारे में वह दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताएंगे. इससे पहले महाराष्ट्र से दिल्ली तक हलचल तेज हो गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story