भारत

लखनऊ से बड़ी खबर

jantaserishta.com
8 Sep 2022 7:09 AM GMT
लखनऊ से बड़ी खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: लखनऊ सदर के गोला बाजार में पान की बंद दुकान में गुरुवार सुबह आग लग गई। लोगों की सूचना पर दुकानदार और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबे पाया गया। बीच बाजार मे आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। बगल के दुकानदारों ने भी बचाव कार्य में मदद की। दुकानदार विक्की के मुताबिक लाखों रुपए के सामन का नुकसान हुआ है। आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कैंट पुलिस और फायर विभाग छानबीन कर रहे हैं।
सदर निवासी विक्की यादव का गोला बाजार स्थित रामचंद्र पान भंडार है। यहां पर विक्की पान मसाला व कोल्ड-ड्रिंक आदि का फुटकर और थोक का काम करते हैं। विक्की के मुताबिक रोजाना की तरह रात को वह अपनी दुकान बंद करके गए थे। सुबह 8:30 बजे उनको दुकान में आग लगने की स्थानीय लोगों से सूचना मिली। तब वह भागकर दुकान पहुंचे। दमकल गाड़ी आई। करीब एक घंटे तक आग बुझाई गई। दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। विक्की का रो-रोकर बुरा हाल है। विक्की के मुताबिक कई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह वह नहीं बता पा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story